फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उखाड़ फेंके हरीश रावत की सरकार

Thu, 08 Dec 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कुमाऊं में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में चुनावी बिगुल फूंका। यहां एमबी कालेज के मैदान में जनसभा में जुटी भीड़ और परिवर्तन यात्रा के बेहतर रिस्पांस से उत्साहित शाह ने कहा कि उत्तराखंड में दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। शाह ने केंद्र में भाजपा की सरकार को देखते हुए राज्य में भी भाजपा की सरकार बनाने की अपील की और लोगों का आह्वान किया कि हरीश रावत की सरकार को उखाड़ फेंके।


ठीक 2.38 पर जनसभा में पहुंचे अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड का विकास कांग्रेस करने नहीं देगी। मोदी उत्तराखंड को संवारना चाहते हैं। मोदी प्रदेश को समृद्ध बनाने का काम कर रहे हैं, प्रदेश को पर्यटन प्रदेश बना रहे हैं, चार धाम सड़कों को फोर लेन कर रहे हैं। 
विज्ञापन



शाह ने कहा कि परिवर्तन यात्रा का नाम सोच समझकर रखा गया। परिवर्तन सिर्फ एक दल का जाना और दूसरे दल का सत्ता में आना नहीं है। भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने, देवभूमि का गौरव वापस लाने, युवाओं को गांव और उनके अपने घरों में ही रोजगार देने, पारदर्शी और कानून व्यवस्था वाली सरकार बनाने के लिए ही परिवर्तन है।


शाह ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कभी राज्य पसंद ही नहीं आया। कांग्रेस तो केंद्र शासित राज्य की मांग रही थी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने उत्तराखंड की रचना करते हुए कभी यह कल्पना नहीं की थी कि कोई मुख्यमंत्री आकर विधायकों की खरीद फरोख्त करेगा, खनन माफियाओं से बात करेगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नोटबंदी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मोदी सरकार पर ढाई साल में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं है। कांग्रेस ने साठ साल देश पर राज करते हुए 12 लाख करोड़ चट किए थे। आठ नवंबर की नोट बंदी से ये 12 लाख करोड़ रद्दी हो गए। इन्हें ही तकलीफ है। नोटबंदी का स्वागत बाकी सभी ने किया।
विज्ञापन



वन रैंक, वन पेंशन का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने पूर्व सैनिकों की कई साल पुरानी मांग को पूरा किया। कांग्रेस पता नहीं किस दुनिया में जी रही है। मोदी ने जवानों के खातों में 5500 करोड़ पहुंचा दिया। कांग्रेस वन रैंक, वन पेंशन को 60 साल में लागू नहीं कर पाई, मोदी ने एक ही साल में यह काम किया। सर्जिकल स्ट्राइक से मोदी ने देश की सीमाओं को अभेद दुर्ग बना दिया। शाह ने इस जनसभा को कुल मिलाकर 19 मिनट का समय दिया। ठीक 2.52 पर वह भाषण खत्म कर जनसभा से निकल गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें