फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हरिद्वार की चंपावत पर एक रन से रोमांचक जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित अंतरजनपदीय लीग में शुक्रवार को बागेश्वर व हरिद्वार जिले की टीम ने मैच जीते। हल्द्वानी में खेले गए मैच में अल्मोड़ा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 48 ओवर में 212 रन बनाए। कपिल ने 56 रन का योगदान दिया। बागेश्वर के देवेंद्र बोरा और विशाल ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी बागेश्वर की टीम ने 28वें ओवर में नौ विकेट से मैच जीत लिया। प्रताप सिंह ने सात छक्कों की मदद से 98 व नीरज राठौर ने नाबाद 73 रन की पारी खेली। अल्मोड़ा के राघव ने एकमात्र विकेट लिया। रामनगर में खेले गए दूसरे मैच में हरिद्वार ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाए। संकल्प पटोदिया ने 11 चौकों की मदद से शानदार 106 रन बनाए जबकि हिमांशु सोनी ने 90 रन की पारी खेली। चंपावत के हर्षित पालीवाल ने तीन विकेट लिए। जवाब में चंपावत की टीम ने 259 रन बनाए और एक रन से मैच हार गई। हरिद्वार के लिए देवेंद्र शर्मा ने तीन विकेट झटके। मैच के अंपायर विजय आर्या, आयुष सिंह, गणेश लोहिया व सुमित गुप्ता रहे। स्कोरिंग मनीष कुमार व शुभम कौशल ने की। इस मौके पर सीएयू के पूर्व कार्यवाहक कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा, रमेश दानू, हर्ष गोयल, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै, किशन अनेरिया, आनंद बिष्ट, दिग्विजय कनवाल, मनोज भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें