फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लोकनृत्य स्पर्धा में हरगोविंद सुयाल इंका प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अरुणोदय संस्था ने गांधी और शास्त्री जयंती पर उत्तराखंड पारंपरिक लोक नृत्य की प्रतियोगिता का आयोजन किया। नवाबी रोड स्थित अरुणोदय धर्मशाला परिसर में विभिन्न स्कूलों के कक्षा नौ और 10 के विद्यार्थियों की सात टीमों ने हिस्सा किया। इसमें हरगोविंद सुयाल इंटर काॅलेज प्रथम, खालसा बालिका इंटर कालेज द्वितीय और ललित महिला इंटर कालेज की टीम ने तीसरे स्थान पर रही जबकि सेंट पॉल को सांत्वना पुरस्कार मिला। भाषण प्रतियोगिता में कामाक्षी तिवारी, राधिका जौहरी व जयति जोशी और चित्रकला में अफजल, अनन्या अग्रवाल, सलमान अली क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। इससे पहले भाजपा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, प्रो. पीसी बाराकोटी, पार्षद सचिन तिवारी, डीके पलड़िया ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहां जीडी सती, जीवन सिंह रावत, राजकुमार भंडारी, लतेश मोहन, राजकुमार केसरवानी, जितेन्द्र रौतेला आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें