फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harish Rawat: 'हरदा' की चुटकी की चर्चा...बोले- भगत दा को पार्टी ने घर पर बैठा दिया और मुझे जनता ने है बैठा रखा

Mon, 17 Apr 2023 12:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी।

सार

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भगत दा गाड़ (गधेरे) वाले हैं और मैं थार वाला हूं। एक बात हम दोनों में सामान्य है कि अपनी माटी और पार्टी से उनका लगाव भी मुझसे कमतर नहीं है। मोहनरी में काफल मेले में भगतदा को आमंत्रित करूंगा।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सीएम हरीश रावत सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। अपने रोजमर्रा के कामकाजों को तो वह फेसबुक के जरिये लोगों से साझा करते ही हैं, साथ ही कभी फेसबुक पर उनकी चुटकी चर्चा का विषय बन जाती है। रविवार को उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट में कहा कि एक विवाह समारोह में पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भेंट हो गई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भगत दा गाड़ (गधेरे) वाले हैं और मैं थार वाला हूं। एक बात हम दोनों में सामान्य है कि अपनी माटी और पार्टी से उनका लगाव भी मुझसे कमतर नहीं है। मोहनरी में काफल मेले में भगतदा को आमंत्रित करूंगा। आगे उन्होंने चुटकी लेते कहा कि भगतदा को आजकल पार्टी (भाजपा) ने घर में बैठा दिया है और मुझे जनता ने बैठा रखा है। उनकी इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपने विचार भी टिप्पणी के रूप में दिए हैं।

ये भी पढ़ें...Roorkee News: बच्चों के झगड़े में भिड़े बड़े, जमकर हुई मारपीट, पथराव में दो महिलाओं समेत दस घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद छोड़ने के बाद उत्तराखंड आ गए हैं। उनकी आगे की राजनीतिक पारी को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि कोश्यारी ने स्वयं कहा है कि वह अब राजनीति के रण में नहीं हैं। इधर, पूर्व सीएम हरीश रावत पिछले विधानसभा का चुनाव लालकुआं सीट से हार गए थे। इससे पहले वह नैनीताल लोकसभा सीट से भी चुनाव हार चुके हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें