नैनीताल। हिंदी दिवस पर देहरादून में हुए कार्यक्रम में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के नैतिक आकाश बिनवाल व साक्षी बिष्ट को भी सम्मानित किया गया। भाषा एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल तथा कृषि मंत्री गणेश जोशी की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। नैतिक ने उत्तराखंड भाषा संस्थान की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय लेखन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया था जबकि साक्षी बिष्ट ने हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में हिंदी विषय में 100 फीसदी अंक प्राप्त किए। वहां उनके साथ दोनों के अभिभावक पूरन सिंह, सुरेश चंद्र बिनवाल भी रहे। विद्यार्थियों की उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक ज्योति प्रकाश बोरा, प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता, उत्कर्ष बोरा, डॉ. नीलम जोशी, चंद्र प्रकाश, शहनवाज आदि ने खुशी व्यक्त की है।