फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एक हेक्टेयर वन भूमि को बस अड्डे के लिए चिह्नित करने पर सहमति

Sat, 20 Sep 2025 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
फोटो। लालकुआं में बस अड्डा निर्माण हेतु भूमि चयन करते अधिकारी।
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। नगरवासियों की बहुप्रतीक्षित स्थायी बस अड्डे की मांग अब जल्द पूरी होने की संभावना जताई जा रही है। शुक्रवार को पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल पर परिवहन निगम, वन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में प्रस्तावित रोडवेज बस अड्डे का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में परिवहन निगम की मंडलीय प्रबंधक पूजा जोशी, मंडलीय उप प्रबंधक संजय पांडे, वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम, डिप्टी रेंजर विशन राम, राजस्व निरीक्षक मनोज कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान लगभग एक हेक्टेयर वन भूमि को बस अड्डे के लिए चिह्नित करने पर सहमति बनी। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने बताया कि शासन स्तर पर पत्राचार जारी है और बस अड्डा निर्माण की राह अब लगभग साफ हो गई है। इधर, परिवहन निगम की मंडलीय प्रबंधक पूजा जोशी ने कहा कि लालकुआं में बस अड्डा निर्माण को लेकर वन विभाग ने सकारात्मक पहल दिखाई है। शासन से भी इस संबंध में पत्राचार किया गया है और जल्द निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें