फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सहकारिता में भी आधी आबादी करेगी प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
कैलाश पाठक
विज्ञापन

हल्द्वानी। सहकारिता चुनाव में भी महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया गया है। यहां महिलाएं समिति अध्यक्ष समेत जिला और राज्य सहकारी संघ तक चुनाव में भागीदारी करेंगी।
जिले की 52 सहकारी समितियों के चुनाव में प्रत्येक समिति से 11 निर्वाचित और दो सरकार की ओर से नामित संचालक होंगे। प्रत्येक समिति के लिए 11 में से चार महिलाएं संचालक चुनी जाएंगी। 52 समितियों से 208 महिला संचालक चुनी जाएंगी। 52 समितियों में से 17 समितियों में महिला अध्यक्ष चुनी जाएंगी।
विज्ञापन

यह प्रक्रिया जिला सहकारी बैंक के लिए भी लागू होगी। प्रदेश के चार जिला सहकारी बैंकों में महिला अध्यक्ष चुनी जाएंगी। जिला सहकारी बैंक और समितियों में महिलाओं को आरक्षण के लिए हिंदी वर्णमाला के क्रम से निर्वाचन होगा। जिस जिले का नाम हिंदी वर्णमाला के पहले अक्षर से होगा उस जिले में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष महिला होगी। इसी तरह समितियों में भी हिंदी वर्णमाला के क्रम की समितियों की अध्यक्ष महिला होंगी।
विज्ञापन

कोट
सहकारी समितियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की गई है। शासन के निर्देशानुसार महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। इसका पूरा प्रारूप तय कर लिया गया है। महिलाएं सहकारिता की रीढ़ हैं। - डीएस नपलच्याल, जिला सहायक निबंधक नैनीताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें