फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani Weather: हल्द्वानी शहर का पारा लगातार 40 डिग्री पार, अलर्ट जारी; पिछले पांच दिनों में ये रहा पारा

Wed, 29 May 2024 12:30 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन दिन से हल्द्वानी का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा बना हुआ है। मंगलवार को शहर का तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम पारा एक डिग्री बढ़कर 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन
हल्द्वानी में गर्मी अब जान ले रही है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौतपा में सूरज की तपिश ज्यादा झुलसा रही है। 23 मई के बाद शहर में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन दिन से हल्द्वानी का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा बना हुआ है। मंगलवार को शहर का तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम पारा एक डिग्री बढ़कर 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा। उमस और तेज गर्म हवाओं से लोग बेहाल दिखे। दोपहर में सड़कों पर यातायात कम रहने के साथ बाजारों से रौनक गायब दिखी। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- रातभर खाई में पड़ा रहा परिवार: सुबह होने पर पैदल चलकर सड़क तक पहुंचा अर्नव; ग्रामीणों को दी हादसे की सूचना
विज्ञापन


मौसम विभाग ने अगले दो तीन दिन तेज गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है पंतनगर कृषि विवि के मौसम जानकार डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि मंगलवार को आद्रता 34 प्रतिशत रही। इस दौरान दक्षिण पश्चिम से 11.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। 30 मई तक मौसम ऐसा ही रहेगा। हालांकि पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश रहने की संभावना है।
विज्ञापन


पिछले पांच दिनों में ये रहा पारा
23 मई    37 डिग्री सेल्सियस 
24 मई     38.8 डिग्री सेल्सियस  
25 मई    39.5  डिग्री सेल्सियस 
26 मई     42.2  डिग्री सेल्सियस
27 मई     41 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें