हल्द्वानी में गर्म कपड़ों से पैक होकर निकलतीं महिलाएं। अमर उजाला
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। हवा की बदली दिशा के कारण चल रही शीतलहर ने मंगलवार को भी लोगों को कंपकंपा दिया। एक बार फिर हल्द्वानी का अधिकतम तापमान मुक्तेश्वर की तुलना में कम रहा। सूर्यदेव के पूरे दिन दर्शन नहीं देने से लोग घरों में दुबके रहे। शहर में मंगलवार सुबह से ही बादल छाए हुए थे और शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा था। अधिकतम तापमान 15.5 और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 19.0 और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तर पश्चिम की दिशा से 3.2 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली और आर्द्रता 78 प्रतिशत रही।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि मैदानी क्षेत्रों ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में अगले 24 घंटों में घना कोहरा छाने की संभावना है। 16 जनवरी तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। 17 जनवरी से मौसम साफ हो जाएगा। 18 जनवरी से अधिकतम तापमान बढ़ने के कारण ठंड से कुछ राहत मिलेगी।
वर्ष अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
2011 10.5 3.1
2012 21.0 9.1
2013 17.4 2.8
2014 19.0 5.8
2015 12.0 9.5
2016 22.0 6.4
2017 17.5 1.3
2018 11.4 6.0
2019 22.5 5.4
2020 11.0 5.4
2021 15.5 9.5
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
पिथौरागढ़ 21.8 3.2
अल्मोड़ा 18.6 2.6
चंपावत 20.8 3.1
नैनीताल 16.9 5.8
मुक्तेश्वर 19.0 6.0
पंतनगर 15.5 9.5
देहरादून 19.5 8.8