कहां गया 500 फलदार पेड़ों का बाग
कपंनी बाग में जब 1991 में 500 फलदार पेड़ थे तो वह इस समय कहा हैं। क्या जमीन बेचने के लिए पेड़ों को काट दिया गया। 13 बीघा जमीन कहां चली गई। नबी रजा खां के भाई गौस रजा ने 10 अक्तूबर 1991 में नगर निगम को लिखित बयान दिया था। इसमें कहा गया था कि अख्तरी बेगम मेरी मां है। उन्हें खलिस पड़ा है। नबी रजा खां की मृत्यु 1988 में हो गई है। इस जमीन में 500 फलदार पेड़ हैं। यहां पर एक 12 बाई 12 फिट का कमरा बना हुआ है। 31 जनवरी 2024 को गौस रजा खां ने शपथ पत्र देकर कहा है कि स्व. अख्तरी बेगम और नबी रजा खां ने अपने जीवित रहते हुए इस भूमि का हिब्बा साफिया मलिक के पिता स्व. अब्दुल हनीफ निवासी बरेली को कर दिया था। हिबा कब किया ये नहीं बताया गया है।
1994 में कैसे मिल गया हिब्बा
अब्दुल मलिक की पत्नी साफिया मलिक ने 2024 में एक शपथ पत्र न्यायालय को दिया है। उसमें कहा गया है कि लीज होल्डर नबी रजा खां ने उनके पिता स्व. हनीफ खां को 1994 में हिबा में दी थी। अब सवाल उठ रहे हैं कि जब नबी रजा खां 1988 में मर गए थे तो 1994 में हिबा में ये जमीन कैसे साफिया मलिक को मिली।