सड़कें अवरुद्ध होने से यातायात हुआ बाधित
जिले में नुकसान का सही-सही पता नहीं चल पाया है। इधर, नैनीताल में भी तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि हुई और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पेड़ों के गिरने से हल्द्वानी में बरेली रोड, रामपुर रोड, नैनीताल रोड, कालाढूंगी रोड समेत तमाम सड़कें अवरुद्ध होने से यातायात बाधित हो गया। थोड़ी देर के बाद ही बारिश भी शुरू हो गई।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand : ट्रैकिंग के लिए आई थीं एलिजाबेथ, 23 साल यशोदा बन बच्चों को पाला, जर्मनी लौटीं तो रोया गांव
हालांकि आंधी की रफ्तार में कोई कमी नहीं आई। मध्यरात्रि तक मौसम पूरी तरह से बदला रहा। तेज हवाएं और बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग देहरादून में खराब मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तेज आंधी आई।