फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: सोशल मीडिया पर की दोस्ती...फिर छात्रा को जंगल ले गया युवक, दुष्कर्म किया; आरोपी की इस हरकत से सब हैरान

Thu, 11 Dec 2025 11:03 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल शहर के एक शैक्षणिक संस्थान में अध्ययनरत हल्द्वानी की छात्रा ने काशीपुर के एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल शहर के एक शैक्षणिक संस्थान में अध्ययनरत हल्द्वानी की छात्रा ने काशीपुर के एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि वह यहां एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है। करीब एक वर्ष पूर्व इंटरनेट मीडिया अकाउंट संचालित करने के दौरान काशीपुर निवासी साहिल वर्मा से उसका परिचय हुआ।

विज्ञापन


आरोप है कि दोस्ती होने के बाद वह बहला-फुसलाकर उसे कालाढूंगी रोड स्थित जंगल में ले गया जहां उसने दुष्कर्म किया। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुभाषनगर कॉलोनी काशीपुर निवासी साहिल वर्मा के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है।

एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुभाषनगर कॉलोनी काशीपुर निवासी साहिल वर्मा को बुधवार को गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें