फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी की युवती से गुड़गांव में दुष्कर्म

Tue, 13 Jun 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
rape - फोटो : Demo
विज्ञापन
बनभूलपुरा पुलिस ने गुड़गांव में नौकरी कर रहे शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) के जलालाबाद निवासी सुधीर कश्यप के खिलाफ युवती से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि वह युवती की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील मेसेज भेजता था। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में भी लिया है। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि बनभूलपुरा क्षेत्र की युवती गुड़गांव में नौकरी करती थी। उसके साथ शाहजहांपुर का सुधीर कश्यप की काम करता था। आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। परेशान होकर युवती घर लौट आई। इसके बावजूद सुधीर परेशान करने से बाज नहीं आ रहा था।

उसने फर्जी आईडी बनाकर अश्लील मेसेज भेजना शुरू किया। मना करने पर वह अश्लील फोटो भेजने लगा। तंग आकर युवती ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। इस मामले में बनभूलपुरा पुलिस ने धारा 376 और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें