फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Schools: हल्द्वानी और कालाढूंगी के स्कूल आज रहेंग बंद, विद्यार्थी घर बैठकर ऑनलाइन माध्यम से करेंगे पढ़ाई

Thu, 30 Nov 2023 10:29 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में आज होने वाले ईजा-बैंणी महोत्सव के मद्देनजर हल्द्वानी, कालाढूंगी और कोटाबाग परगना के अंतर्गत सभी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। प्रशासन ने कक्षाओं का संचालन वर्चुअल माध्यम से करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
School Closed - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमबी इंटर कॉलेज में आज होने वाले ईजा-बैंणी महोत्सव के मद्देनजर हल्द्वानी, कालाढूंगी और कोटाबाग परगना के अंतर्गत सभी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। प्रशासन ने कक्षाओं का संचालन वर्चुअल माध्यम से करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


राज्यस्तरीय मातृ शक्ति के सशक्तिकरण पर जागरुकता एवं प्रोत्साहन कार्यक्रम में जिले के दूरस्थ स्थानों से भी महिलाएं पहुंचने वाली हैं। इस कारण जिले के मुख्य मार्गों में भारी भीड़ रहेगी। 

हल्द्वानी क्षेत्र में भारी संख्या में वाहनों का आवागमन रहेगा और यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी, इसलिए विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए स्कूलों और विद्यालयों के ऑनलाइन संचालन के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निजी स्कूलों से भी सहयोग मांगा गया है। 
विज्ञापन


प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश भगत का कहना है कि ईजा-बैंणी महोत्सव के आयोजन के लिए प्रशासन को पूरा सहयोग किया जाएगा। विद्यार्थी घर बैठे वर्चुअल और ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें