फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हल्द्वानी जल संस्थान की टीम ने जीती ट्राॅफी

Sun, 14 Dec 2025 02:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता जीतने के बाद टीम के साथ ट्राफी लेते जल संस्थान के ईई रवि लोशाली। स्रोत: संस
विज्ञापन
हल्द्वानी। जल संस्थान की क्रिकेट प्रतियोगिता में हल्द्वानी डिविजन की टीम विजेता बनीं। ईश्वर साह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता में कुमाऊं मंडल की तीन टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


गौलापार स्थित क्रिकेट मैदान में शनिवार को खेले गए पहले मैच में जल संस्थान हल्द्वानी की टीम ने जल संस्थान खटीमा को पराजित किया। फाइनल मैच हल्द्वानी और जल संस्थान नैनीताल की टीम के बीच खेला गया। 10 ओवर के मैच में नैनीताल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 78 रन पर ऑलआउट हो गई। अधिशासी अभियंता रवि लोशाली ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हल्द्वानी डिविजन की टीम ने आठ विकेट गवांकर दो गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। धीरज मेहता को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, हेमंत भट्ट सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुने गए। इस मौके पर एई प्रमोद पांडे, पंकज उपाध्याय, सतीश बिष्ट, आनंद बल्लभ जोशी, अजय कुमार, त्रिवेंद्र जोशी, उज्ज्वल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें