फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: बाइक रपटने से हल्द्वानी के वन दरोगा की मौत, ड्यूटी के बाद लौट रहे थे...बेलबाला के पास हुआ हादसा

Sat, 14 Dec 2024 10:12 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

रामपुर रोड टांडा के जंगल में बाइक रपटने से हल्द्वानी निवासी वन दरोगा की मौत हो गई। वह शुक्रवार देर शाम टांडा जंगल से ड्यूटी के बाद बाइक से हल्द्वानी लौट रहे थे, राहगीरों के मुताबिक, बेलबाला से करीब दो किलोमीटर पहले अचानक बाइक अनियंत्रित होकर रपट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर रोड टांडा के जंगल में बाइक रपटने से हल्द्वानी निवासी वन दरोगा की मौत हो गई। जज फार्म निवासी ललित मोहन जोशी (55) पुत्र गोविंद बल्लभ जोशी शुक्रवार देर शाम टांडा जंगल से ड्यूटी के बाद बाइक से हल्द्वानी लौट रहे थे, राहगीरों के मुताबिक, बेलबाला से करीब दो किलोमीटर पहले अचानक बाइक अनियंत्रित होकर रपट गई। 

विज्ञापन


हेलमेट पहने होने के बावजूद उनके सिर पर गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गए। हादसे की जानकारी होने पर पहुंचे वन कर्मी ऑटो के जरिये सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी नब्ज थम गई। निधन की खबर सुनकर उनकी पत्नी, दोनों बेटों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें