फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली मंडी में मिले कोरोना पॉजिटिव का हल्द्वानी मंडी से मिला कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा कुमाऊं की सबसे बड़ी हल्द्वानी मंडी पर मंडराने लगा है। बरेली में कोरोना वायरस से संक्रमित मिले ट्रक चालक का कनेक्शन हल्द्वानी की मंडी से जुड़े होने की सूचना के बाद मंडी से 21 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

बरेली में कोरोना पॉजिटिव मिले ट्रक चालक ने बताया था कि उसने 27 और 28 अप्रैल को हल्द्वानी मंडी में भी अंगूर और टमाटर उतारे थे। इसके बाद से ही जिला प्रशासन उन लोगों को ट्रेस करने में लगा हुआ था, जिन के संपर्क में वह आया था। कुल 21 लोग ट्रेस किए गए। इनमें कई बड़े आढ़ती, एक मंडी सहायक और एक अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बुलाए जाने पर एक आढ़ती तो कोरोना जांच कराने को तैयार नहीं था। बड़ी मुश्किल से वह जांच को तैयार हुआ। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने जहां चाय पी थी, उसे भी रविवार अपराह्न करीब तीन बजे पुलिस प्रशासन की टीम अपने साथ कोरोना की जांच के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले गई।
मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह का कहना है कि हल्द्वानी मंडी से कुमाऊं के सभी जिलों को सब्जी और राशन की आपूर्ति होती है। मंडी में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाले लोगों के खिलाफ आर्थिक दंड की कार्रवाई होगी। मंडी से 21 लोगों को कोरोना की जांच के लिए ले जाए जाने की सूचना मिली है। कई लोगों को तो मैंने समझाकर जांच के लिए तैयार किया।
विज्ञापन

एसीएमओ रश्मि पंत ने कहा कि मंडी से 21 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सभी सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया है। जिनके सैंपल लिए गए हैं उन्हें एक होटल में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

कौन कौन हैं शामिल
एक ट्रेडर्स, दो मंडी कर्मी, 18 पल्लेदार और मुनीम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें