हल्द्वानी। नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-19 जिला लीग का फाइनल हल्द्वानी कोल्ट्स ने 10 विकेट से जीत लिया। कमलुवागांजा के जीएनजी मैदान में हिमालयन क्रिकेट एकेडमी के बीच हुए मैच में हिमालयन की टीम 29 ओवर में मात्र 77 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में हल्द्वानी कोल्ट्स ने मैच 11 ओवर में बगैर विकेट खोए मैच जीत लिया। हिमालय के कप्तान कुनाल 41 गेंद में 21 रन बना सके। कोल्ट्स के लिए देव आनंद जोशी ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए। हल्द्वानी कोल्ट्स के प्रांजल रैक्वाल ने 34 गेंद में छह चौके की मदद से नाबाद 40 रन बनाए। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी देव आनंद जोशी, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज पवन धाकड़ और गेंदबाज आदर्श मेहरा रहे। सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी प्रांजल रैक्वाल चुने गए।
अंपायर विजय आर्या और नवल जोशी, स्कोरर नीरज पनेरू रहे। इससे पहले मैच का शुभारंभ एसटीएफ कुमाऊं ज़ोन महेंद्र पाल सिंह धनिक और पूर्व क्रिकेटर पवन सहगल ने किया। पुरस्कार वितरण एसडीएम हल्द्वानी मनीष कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी नरेंद्र सिंह टाकुली ने किया। इस मौके पर सीएयू के पूर्व कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा, सीएयू के संयुक्त सचिव सुरेश सोनियाल, अल्मोड़ा सचिव हर्ष गोयल, जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै, किशन अनेरिया, लीला कांडपाल, जगदीश बोरा, विनोद वर्मा, सुनील साह, त्रिलोक जीना, विजय कुकसाल, गिरीश मेलकानी, वीरेंद्र चौहान, महेश सुयाल, जगमोहन बगडवाल, नीरज भट्ट, संजय चौधरी, अमित कांडपाल, आनंद बिष्ट, अनूप जखमोला, नवीन टम्टा, निश्चल जोशो, मनोज भट्ट, नीरज डसीला, तेजू बघेल, दिग्विजय कनवाल, साजिद अली समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।