हल्द्वानी। शहर के बाशिंदों का समय कतार में खड़े होने और नंबर आने के इंतजार में गुजर रहा है। आधार कार्ड बनाना हो, राशन कार्ड आनलाइन कराना हो, वाहन प्रदूषण की जांच हो या फिर अस्पताल में इलाज करना हो, हर जगह लाइन लगी हुई है।
फोटो -
राशनकार्ड आनलाइन कराने के लिए घिसनी पड़ रही हैं एड़ियां
शहर में राशनकार्ड ऑनलाइन कराने के लिए लोगों को ऊंचापुल स्थित केंद्र में तीन से पांच घंटे लाइन में खड़े रहना पड़ रहा है। हाल ये है कि कई लोग तीन दिनों से लगातार आकर लाइन में लग रहे हैं, बावजूद इसके उनके राशनकार्ड आनलाइन नहीं हो पा रहे हैं। शुक्रवार को अमर उजाला की टीम ने बात की तो लोगों ने अपनी समस्या यूं गिनाई।
- प्रात: 10 बजे से लाइन में लगी हूं दोपहर का एक बज गया है लेकिन अभी उनका नंबर नहीं आया है। कर्मचारी इतने धीरे काम कर रहे हैं।
मुन्नी जोशी बिठौरिया निवासी
तीन दिन से पूर्ति निरीक्षक कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। दो दिन कैंप में भी गए। विभाग ने परिवार के कई सदस्यों का नाम राशन कार्ड से हटा दिया है, जबकि कुछ के नाम आनलाइन कर दिए हैं।
हरीश चंद्र मल्ली बमौरी
राशन कार्ड ऑनलाइन कराने का समय प्रात: 10 से 2:30 बजे तक का है। 2:30 बजते ही कर्मचारी काउंटर बंद कर देते हैं। उन्हें राशनकार्ड ऑनलाइन कराने की लाइन में लगे-लगे दो दिन हो गए हैं।
गीता देवी छड़ायल
प्रदूषण के लिए सुबह पांच बजे से लग रही है लाइन
प्रदूषण जांच कराने के लिए सुबह पांच बजे से लाइन लग जा रही है। हाल ये हैं कि लोग प्रदूषण प्रमाण पत्र बनाने के लिए छुट्टी लेकर लाइन में लग रहे हैं। जांच केंद्र सीमित होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर लाइसेंस बनाने को भी आरटीओ कार्यालय में भारी भीड़ लग रही है।
दो दिन आने के बाद मेरा नंबर तब आया, जब मैं सुबह पांच बजे से ही लाइन में लग गया। प्रदूषण सर्टिफिकेट बनाने के लिए मुझे ऑफिस से छुट्टी लेनी पड़ी।
मनमोहन जोशी कुसुमखेड़ा
पांच बजे से ही लाइन लग रही है। जुर्माना लगाने से पहले सरकार को सुविधाएं देनी चाहिए। वाहन प्रदूषण जांच केंद्रों की संख्या तुलनात्मक तौर पर कम है। इनकी संख्या बढ़नी चाहिए।
लक्ष्मण सिंह सुयाल छड़ायल
---
आधार कार्ड के लिए सुबह से उमड़ रही भीड़
हल्द्वानी। प्रधान डाकघर में आधार कार्ड के लिए अभी भी सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। डाकघर में दो काउंटरों पर आधार कार्ड बनाने का काम किया जा रहा है। आधार कार्ड बनाने के लिए डाकघर से प्रतिदिन 60 लोगों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर टोकन दिए जा रहे हैं। लेकिन टोकन लेने के बाद भी लोगों को करीब तीन-तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है।
कोट: फोटो
सुबह छह बजे आधार कार्ड बनाने आ गया था। टोकन मिलने के बाद सुबह 10 बजे से एक बजे तक इंतजार करना पड़ा। तब आधार कार्ड बन पाया।
- देवेश, शीशमहल।
कोट: फोटो
सुबह पांच बजे से लाइन लगाई तब कहीं जाकर नौ बजे नंबर आया। यहां भी तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा है।
- छाया देवी, दमुवाढूंगा
कोट
पहले डाकघर में 25 ही आधार कार्ड बन रहे थे लेकिन अब दो काउंटरों पर रोजाना 60 आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिन लोगों को टोकन मिल रहा है उन सभी के कार्ड नियमत: बनाए जा रहे हैं।
- चंद्रशेखर परगाई, पोस्टमास्टर, प्रधान डाकघर।
---------------------------
फोटो- लाइन लगी हुई है कि फोटो
अस्पतालों में लग रही लंबी लाइन
हल्द्वानी। इन दिनों बुखार आदि के चलते सामान्य दिनों की तुलना में सरकारी और निजी अस्पतालों में भारी भीड़ है। सुबह से ही लोग अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में चार सौ से अधिक रोगी पहुंच रहे हैं। ऐसे में रोगियों को काफी इंतजार के बाद नंबर आ रहा है।