फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत ने हल्द्वानी को हराया

Mon, 27 Jun 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
 रानीखेत और देहरादून ने अपने-अपने मैच जीतकर इंदिरा गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बनाई। जबकि हल्द्वानी और देहरादून के बीच खेला गया मैच 1-1 से ड्रा रहा। इससे पूर्व गौरव शर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन


स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही हॉकी प्रतियोगिता में रविवार को रानीखेत और हल्द्वानी के बीच पहला मैच खेला गया। इसमें रानीखेत ने 2-1 से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में देहरादून ने काशीपुर को 3-2 से हराया। प्रतियोगिता का तीसरा मैच रानीखेत और हरिद्वार के बीच खेला गया। इसमें रानीखेत 3-2 से जीता। चौथे मैच में हल्द्वानी और देहरादून के बीच शानदार मुकाबला हुआ।

इसमें दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर रहीं। सोमवार को प्रतियोगिता का सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका किशोर बाफिला, दीपक जोशी, सुरेंद्र अधिकारी ने निभाई। इस मौके पर एमबीपीजी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष संजय रावत, राधा चौधरी, यश कविदयाल, अभिषेक पांडे, दिनेश चौहान, अजित नेगी, विकास पंत, उदय सेठी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें