फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हल्द्वानी ने गोरखपुर को 2-0 से हराया

Thu, 09 Oct 2025 02:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
मल्लीताल मैदान ने आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में गोल के लिए जूझते खिलाड़ी। आयोजक
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल हॉकी एकेडमी, सेंचुरी पेपर लालकुआं और द नैनीताल बैंक की ओर से आयोजित अखिल भारतीय फाइव ए साइड महिला हॉकी प्रतियोगिता जारी है। बुधवार को प्रतियोगिता में 10 मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन


मल्लीताल खेल मैदान में हुए मुकाबले में देहरादून ने आंबेडकर नगर को 3-1, हरिद्वार ने बिहार को 3-2, हल्द्वानी ने गोरखपुर को 2-0, नैनीताल ने बनारस को 8-0, यूपी पुलिस ने कोलकाता को 5-1, भिलाई ने चंद्रपुर महाराष्ट्र को 4-0 से पराजित किया। देहरादून और यूपी पुलिस और हरिद्वार और भिलाई का मुकाबला बराबरी पर रहा। कोलकाता ने आंबेडकर नगर को हराया।

निर्णायक मंजुल सनवाल, डॉ. मनोज बिष्ट, देवेंद्र बोरा, प्रियंका बिष्ट, ममता भट्ट रहे। यहां नैनीताल हॉकी एकेडमी के अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू, राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें