फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ओखलकांडा में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

Tue, 23 Jun 2026 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक में मंगलवार शाम ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है। ओखलकांडा मल्ला के तोक बगोर में टमाटर, शिमला मिर्च और बीन की फसल बर्बाद हो गई है। क्षेत्र के किसान नंदन कबड़िया, हरेंद्र कबड़िया, छविराज कबड़िया और जीवन कबड़िया ने बताया कि ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि सालभर की मेहनत खराब होने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने जिला प्रशासन और उद्यान विभाग से सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें