फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जाम से निजात दिलाएगा नौकुचियाताल-खड़की-खैरोला बाईपास

Tue, 23 Jun 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल। नौकुचियाताल से खड़की-खैरोला बाईपास निर्माण के लिए 1.19 करोड़ की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि बाईपास बनने से भीमताल, हल्द्वानी की ओर आवाजाही करने वाले यात्रियों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। नौकुचियाताल और भीमताल की ओर आने वाले यात्री सलड़ी से खैरोला-खड़की होते हुए पहुंच सकेंगे। इससे वीकेंड और पर्यटन सीजन में भीमताल में तल्लीताल से सलड़ी तक लगने वाले जाम से निजात मिल सकेगी। ग्राम प्रधान जितेंद्र चनौतिया, ममता दुम्का, पंकज उप्रेती, अनिल चनौतिया, कमल जोशी, पंकज जोशी, गोपाल कृष्ण भट्ट, मनोज भट्ट, प्रदीप पाठक आदि ने मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और सांसद का आभार जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें