फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी और ओले गिरने से बढ़ी ठंड

Sun, 08 Mar 2015 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी/नैनीताल/भीमताल
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं ने मौसम का रुख बदल दिया। मौसम वैज्ञानिक ने सोमवार को मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। उधर, शनिवार शाम से ही मौसम बदलने लगा था। रविवार सुबह बूंदाबांदी होने से मौसम ठंडा हो गया। पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 22.6 और न्यूनतम 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति 5.8 किलोमीटर प्रतिघंटा और दिशा पूर्व-उत्तर-पूर्व रही। उन्होंने बताया कि सोमवार को पर्वतीय क्षेत्रों में 10 और मैदानी क्षेत्रों में 5 मिलीमीटर बारिश हो सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान 22.4 और न्यूनतम 15.2 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन


ओले गिरने से बढ़ी ठंड
नगर में सुबह से ही हल्की बारिश होती रही। दोपहर करीब 12 बजे भारी ओलावृष्टि के साथ वर्षा हुई, जिससे किसानों की मटर, सरसों समेत तमाम फसलें नष्ट हो गईं। ठंडक बढ़ने और तेज हवाओं से पर्यटकों और आम लोगों खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

भीमताल में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी
शनिवार को दिन भर चटख धूप खिले रहने के बावजूद नगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में रविवार को सुबह से ही रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी हुई। साथ ही तेज हवाएं भी चलीं, जिससे ठंड में फिर से इजाफा हो गया। ठंड का असर पर्यटन से जुड़ी कारोबारी गतिविधियों पर भी नजर आया। अधिकांश पिकनिक स्पाटों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें