फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में जल्द होगा जिप्सी का ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के लिए बीएस 6 स्तर की जिप्सियों का संचालन होना है। इसी क्रम में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व जल्द ही निजी कंपनी के वाहन का ट्रायल कर सकता है। इसके लिए चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन से अनुमति मांगी गई है।पिछले तीन-चार साल से सफारी वाहनों को बदलने के लिए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन निजी कंपनियों के वाहनों का ट्रायल कर रहा है। अब तक करीब चार बार ट्रायल हो चुका है लेकिन कॉर्बेट प्रशासन किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा है। कॉर्बेट प्रशासन को निजी कंपनी की 11 सीटर जीप पसंद आई है और इस निजी कंपनी के वाहन गिर टाइगर रिजर्व में संचालित हो रहे हैं। ऐसे में विभाग इस निजी कंपनी को ट्रायल के लिए बुला रहा है। पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी ने बताया कि निजी कंपनी के वाहन का ट्रायल होना है। इसके लिए चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद ट्रायल किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें