फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एक और दो अक्तूबर को कॉर्बेट में बंद रहेेगी जिप्सी सफारी

Thu, 28 Sep 2023 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट पार्क सहित प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व में सफारी समेत ठहरने के शुल्क में बढ़ोतरी के खिलाफ कॉर्बेट जिप्सी वेलफेयर एसोसिएशन ने एक व दो अक्तूबर को जिप्सी संचालन बंद करने का निर्णय लिया है। इस फैसले के कारण कॉर्बेट पार्क आने वाले लोग दो दिन जिप्सी सफारी नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन


बुधवार को कॉर्बेट जिप्सी वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि परमिट शुल्क में वृद्धि के खिलाफ एक और दो अक्तूबर को सर्वसम्मति से जिप्सी संचालन नहीं करने का निर्णय लिया है। कहा कि इस मुद्दे पर वार्ता के लिए अधिकारियों की ओर से मिलने का समय नहीं दिया जा रहा है। कार्य बहिष्कार से होने वाली किसी भी प्रकार की हानि की जिम्मेदारी कॉर्बेट प्रशासन की होगी। कहा कि उत्तराखंड के स्थानीय व्यक्तियों को पार्क भ्रमण के किराये में विशेष छूट दी जानी चाहिए। बैठक में कॉर्बेट जिप्सी वेलफेयर के अध्यक्ष प्रेम सिंह मेहरा, गिरीश धस्माना, सचिव ललित नेगी, कोषाध्यक्ष नूर मोहम्मद, उपाध्यक्ष संतोष पपनै, उमेद सिंह नेगी, फरीद अहमद, इकबाल, जयपाल नेगी, संदीप मेहरा, महेश बिष्ट, जीवन रौतेला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें