फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पश्चिम बंगाल के श्रमिक को जिप्सी ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के मालदा से बैलपड़ाव में मजदूरी करने आए श्रमिक को 21 मई को एक जिप्सी चालक ने टक्कर मार दी थी। श्रमिक का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, मृतक के मामा ने बैलपड़ाव चौकी में जिप्सी चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी एसके फि्लप (31) बैलपड़ाव में आम के बगीचे में काम करता था। मृतक के मामा एसके इंतकाफ ने बताया कि पश्चिम बंगाल के ठेकेदार हर साल बैलपड़ाव में आम का बगीचा ठेके में लेता है। बगीचे में तीन महीने काम करने के लिए उनका भांजा बैलपड़ाव आया था। 21 मई को एसके फि्लप बैलपड़ाव में सड़क किनारे पटरी पर खड़ा था। इस दौरान एक जिप्सी चालक ने उसे टक्कर मार दी। जहां शनिवार को एसटीएच में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को पश्चिम बंगाल लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें