फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर के लिए शुरू हुई बस सेवा

Wed, 04 Feb 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज ने ग्वालियर के लिए मंगलवार से बस सेवा शुरू कर दी। इसका शुभारंभ एआरएम काठगोदाम पवन मेहरा ने फीता काटकर किया। इस साधारण सेवा की बस (यूके-07/1520) का किराया 437 रखा गया है। यह बस हल्द्वानी बस अड्डे से शाम 6 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन


वाया मुरादाबाद-चंदौसी-नरौरा-अलीगढ़-आगरा और मुरैना होते हुए बस सुबह सात बजे ग्वालियर पहुंचेगी। ग्वालियर से शाम सात बजे रवाना होकर सुबह छह बजे हल्द्वानी पहुंचेगी। रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रवक्ता कमल पपनै ने बताया कि इस बस के चलने से यात्रियों को आगरा के लिए भी एक और बस का विकल्प मिल जाएगा। साथ ही एमपी भी लोग जा सकेंगे। इससे पूर्व पहले यात्री टीका सिंह किरौला का रोडवेज कर्मियों ने मुंह मीठा कराकर रवाना किया। इस दौरान एआरएम इंदिरा जंगपांगी आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें