फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गुरुकुल, बीएलएम, इंस्पिरेशन और क्वीन्स स्कूल विजेता

Wed, 14 Oct 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बिठौरिया यूनाइटेड फुटबाल क्लब (बीयूएफसी) का 11वां बिठौरिया कप नैनीताल डिस्ट्रिक्ट इंटर स्कूल 11 ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट मंगलवार को हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुआ। इसमें 16 विद्यालयों की टीम हिस्सा ले रही हैं। पांच दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन चार मुकाबले खेले गए। विजेता टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


गुरुकुल बनाम सेंट टेरेसा स्कूल के पहले मैच में गुरुकुल ने 1-0 से जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में बीएलएम ने सिंथिया स्कूल 4-3 से हराया। तीसरे मैच में इंस्पिरेशन स्कूल ने एपीए स्कूल को 2-1 से जीत दर्ज की। चौथे मैच में क्वीन्स पब्लिक स्कूल ने ऑरम द ग्लोबल स्कूल को 2-0 से हराया। निर्णायक आनंद देव, सागर रावत, रजत चौहान और सूरज गोस्वामी शामिल रहे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त डिप्टी कमांडर प्रेम थापा, पूर्व आईटीआई प्रिंसिपल शंकर लाल ने स्पर्धा का शुभारंभ किया। वहां आयोजक वीरू कालाकोटी, प्रियांशु भट्ट, त्रिभुवन नितवाल, नरेन भंडारी, जितेंद्र बिष्ट, विवेक कुमार, नेहा सनवाल, सुंदर कोरंगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें