मुख्यमंत्री की बेटी की शादी में आने-जाने वाले लोग सात उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी की नजर में रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधिकारियों ने शादी स्थल सीसीटीवी का कंट्रोल रूम बनाया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए काफी फोर्स भी शहर में आ गई है।
पुलिस अधिकारी मुख्यमंत्री की बेटी की शादी के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में कोई कोताही नहीं बरतना चाहते हैं। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि अभी तक राहुल या सोनिया गांधी जैसे जेड प्लस श्रेणी के नेताओं का कोई प्रोग्राम नहीं आया है। शादी में चुनिंदा अधिकारियों को ही निमंत्रण मिला है। फिर भी पुलिस अधिकारियों ने अपनी तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
शादी के लिए अन्य जिलों से फोर्स लगातार आ रही है। दो कंपनी पीएसी शहर में आ गई है। थाना और चौकियों की तरफ से फोर्स के ठहरने का इंतजाम किया गया है। एसएसपी की ओर से मंगलवार को फोर्स तैनात किए जाने का निर्णय लिया गया है। विशेष अतिथियों के हेलीकाप्टर एफटीआई मैदान लैंड करेंगे।