हल्द्वानी, एचएन इंटर कॉलेज मैदान में अमर उजाला व एचएन क्रिकेट क्लब की ओर से आयोतजित एचएन टी 10
हल्द्वानी। अमर उजाला और एचएन क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित एचएन टी-10 क्रिकेट कप का फाइनल गुड्डू इलेवन किच्छा की टीम ने जीत लिया। श्री श्यामा गार्डन हल्द्वानी की टीम उपविजेता बनीं। विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। अमर उजाला ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।
फाइनल में टॉस जीतकर श्यामा गार्डन हल्द्वानी की टीम ने क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। गुड्डू इलेवन किच्छा की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए। टीम के लिए अरशु खान ने 19 बॉल में आठ छक्के की मदद से सर्वाधिक 59 रन की पारी खेली। जवाब में श्री श्याम गार्डन की टीम निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 74 रन ही बना सकी और 43 रन से मैच हार गई। मैन ऑफ द सिरीज मो. फहाद और मैन ऑफ द मैच अरशु खान रहे। इस अवसर पर विजेता और उपविजेता दोनों टीमों के प्रत्येक खिलाड़ी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द मैच और सिरीज का पुरस्कार चौधरी ग्रुप एंड कंपनी की ओर से दिया गया। स्कोरर नितिन रावत, कमेंट्रेटर मनोज पाठक और अंपायर अमित बिष्ट, निखिल बिष्ट थे। इस मौके पर एचएन क्रिकेट क्लब अध्यक्ष नितिन रावत, मनोज बिष्ट, अक्षय नेगी, जय प्रकाश, हैरी मेहरा, अंकित मिश्रा, कुणाल गोस्वामी, मधुकर बनोला, एमबीपीजी काॅलेज के छात्रसंघ सचिव निहित नेगी समेत खेल प्रेमी मौजूद रहे।