फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani Violence: तीन दिन में जीएसटी विभाग को 25 से 30 करोड़ का नुकसान, टैक्स इनवाइस और ई-बिल का काम ठप

Mon, 12 Feb 2024 11:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

तीन दिन के कर्फ्यू में इंटरनेट ठप होने के कारण डिजिटल पेमेंट के साथ टैक्स इनवाइस और ई बिल का काम ठप हो गया है। आम लोगों को खरीद पर जहां नगद भुगतान करना पड़ा। जीएसटी विभाग को भी तीन दिन में 25 से 30 करोड़ का राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा है।
 
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिन के कर्फ्यू में इंटरनेट ठप होने के कारण डिजिटल पेमेंट के साथ टैक्स इनवाइस और ई बिल का काम ठप हो गया है। आम लोगों को खरीद पर जहां नगद भुगतान करना पड़ा वहीं व्यापारियों का अधिकांश ई बिल पेमेंट भी नहीं हो सका। जीएसटी विभाग को भी तीन दिन में 25 से 30 करोड़ का राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम को हुए उपद्रव के बाद से हल्द्वानी में संचार सुविधाएं बाजार समेत कई इलाकों में अभी भी ठप पड़ी हैं। रविवार को भी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहने और क्षेत्र में इंटरनेट बाधित रहने से व्यापारियों के ई बिल नहीं बन सके और सामान की आगे की सप्लाई बाधित रही। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 50 हजार से ऊपर बिल पर ई बिल बनता है। अकेले हल्द्वानी संभाग की बात करें तो यहां कारोबार से संबंधित हर रोज एक हजार वाहन चलते हैं पूरे महीने में करीब 300 करोड़ रुपये का राजस्व जमा होता है।

ये पढ़ें- Haldwani Hinsa: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 उपद्रवी गिरफ्तार; 7 तमंचे और 54 कारतूस बरामद, इनकी हुई गिरफ्तारी
विज्ञापन

 

विज्ञापन

जीएसटी विभाग में रिटर्न फाइल की अंतिम तिथि हर महीने की 11 तारीख को होती है, जिसे भरने में समस्या आ रही है। रिटर्न फाइल नहीं भरने से अगला आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) खरीद और बिक्री करने वाले व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ेगा। इधर सहायक आयुक्त राज्यकर गौरव पंत ने बताया कि सामान्य दिन में हर रोज करीब एक हजार ई बिल बनते हैं। तीन दिन में करीब 25 करोड़ से अधिक का राजस्व जमा होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें