हल्द्वानी। उत्तराखंड के विकास पुरुष नारायण दत्त तिवारी के नाम पर बनाए गए पार्क को संवारने का कार्य शुरू हो गया है। कृषि उत्पादन समिति कार्यालय के सामने स्थित पार्क का 5.40 लाख की लागत से सौंदर्यीकरण का किया जाना था। मूर्ति स्थापना के दो माह बाद भी शेष कार्य न होने से पार्क की हालत दयनीय हो गई थी। अमर उजाला ने बदहाली को प्रमुखता से उठाया तो कार्यदायी संस्था ने काम शुरू कर दिया। कार्यदायी संस्था उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की ओर से पार्क के सुधारीकरण, पार्क सफाई और पेड़ों की काट छांट कराया जा रहा है।