बेतालघाट के धूरा पातली के जंगल में लगी आग। संवाद
- फोटो : BHIMTAL
गरमपानी(नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के बजेड़ी से लगे धूरा पातली के नैना रेंज के जंगल में बुधवार की शाम आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। हवाओं के तेज होने से देर रात तक जंगल धधकते रहे। खड़ी पहाड़ी में आग बुझाने के लिए लोग नहीं पहुंच पाए। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। (संवाद)