भीमताल (नैनीताल)। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल और आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान अनुसंधान संस्थान की ओर से आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला शनिवार को संपन्न हुई। प्रो. पुष्पा नेगी ने संस्थागत भ्रमणों एवं सहयोगात्मक चर्चाओं के प्रमुख बिंदुओं को प्रस्तुत किया। एरीज के निदेशक डॉ. मनीष नाजा ने कहा कि भविष्य में नियमित रूप से ऐसे संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्राफिक एरा के निदेशक कर्नल एके नायर ने कहा कि ग्राफिक एरा और एरीज के बीच पिछले वर्षों में आपसी विश्वास एवं अकादमिक सामंजस्य लगातार सुदृढ़ हुआ है। एरीज इंजीनियरिंग डिवीजन के अध्यक्ष डॉ. बृजेश कुमार ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के बीटेक के छात्रों के लिए इंटर्नशिप अवसरों और संकाय स्तर पर संयुक्त अनुसंधान की जानकारी दी। इस दौरान देवस्थल परिसर के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. सौरभ शर्मा आदि मौजूद रहे।