नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर स्थित संगीत विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अलंकार महतोलिया को विभाग की ओर से बी-ग्रेड आर्टिस्ट घोषित किया गया है। डॉ. अलंकार एक प्रतिभाशाली गायक हैं और नेट (जेआरएफ), यू-सेट के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर चुके हैं। अलंकार पिछले तीन वर्षों से कुमाऊं विवि के संगीत विभाग में संविदा पर कार्यरत हैं। उनकी इस सफलता पर प्रो. ललित तिवारी, प्रो. नीलू लोधियाल, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कुबेर गिनती आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।