फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दिल्ली में हटा ग्रैप-4, शहर की बीएस-4 मॉडल की 33 बसों को फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रदूषण की वजह से दिल्ली रूट पर रुकीं शहर की 33 बसों को दिल्ली में प्रवेश के लिए हरी झंडी मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान दिल्ली में लगे ग्रैप-4 चरण को रद्द कर दिया। इसके बाद बीएस-4 मॉडल की बसों को दिल्ली भेजना शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


लगातार प्रदूषण बढ़ने पर 17 नवंबर को दिल्ली में बीएस-4 मॉडल की बाहरी बसों को प्रतिबंधित कर दिया गया था। इससे हल्द्वानी डिपो की 14 बसें और काठगोदाम डिपो की 19 बसों को वहां जाने से रोक दिया गया था। प्रदूषण कम होने के बाद दिल्ली में लगा प्रतिबंध अब हट गया। इसके बाद बीएस-4 बसों के लिए अनुमति हो गई। शुक्रवार को काठगोदाम डिपो की आठ और हल्द्वानी डिपो की सात बसें दिल्ली रूट पर चलीं। एआरएम संजय पांडे ने बताया कि आदेश मिलने के बाद दिल्ली रूट पर बीएस-4 बसों का संचालन शुरू हो गया है।


वॉल्वो बसों को नया जीवनदान
काठगोदाम डिपो के पास बीएस-4 माॅडल की छह वॉल्वो बसें हैं। दिल्ली में प्रतिबंध की वजह से साधारण बसें तो बरेली, मुरादाबाद, देहरादून समेत अन्य रूटों पर चलने लगी थीं, लेकिन महंगा किराया होने की वजह से वॉल्वो बसें लोकल रूट पर नहीं चलीं। ये वॉल्वो बसें प्रत्येक दिन करीब 17 लाख रुपये की कमाई करती थीं। अब संचालन से सबसे ज्यादा फायदा इन बसों को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें