फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौला उफनाई, शहर की पेयजल सप्लाई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। तड़के हुई भारी बारिश से गौला उफान पर आ गई। गौला के उफनाने से सिंचाई विभाग ने गौला बैराज के सभी गेट खोल दिए। जिस वजह से जलसंस्थान के शीशमहल स्थित ट्रीटमेंट प्लांट को पानी की आपूर्ति ठप हो गई। सुबह से ही लोगो को पानी की बूंद नहीं मिली। इलाके की करीब दो लाख की आबादी को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा। जलसंस्थान सूत्रों के मुताबिक रात में बारिश नहीं हुई तो रविवार सुबह ही पेयजल आपूर्ति सामान्य हो पाएगी। शनिवार को फिल्टर प्लांट को देर से पानी मिलने की वजह से शाम की सप्लाई भी बाधित रही।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के गौला बैराज प्रभारी कनिष्ठ अभियंता मनोज तिवारी और सहायक अभियंता एनसी पांडे ने बताया कि गौला में सुबह करीब 12500 क्यूसेक जलस्तर रिकार्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में 102 मिमी बारिश भी रिकार्ड की गई। गौला में अधिक पानी आने से सभी गेट खोले गए। जलसंस्थान को दोपहर एक बजे बाद पेयजल दिया गया। जलसंस्थान के टैंकर प्रभारी अपर सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पेयजल वितरित किया गया।
यहां रही दिक्कत
दमुवाढूंगा, शीशमहल, पालीशीट, टेढ़ी पुलिया, रामड़ी आनसिंह, फतेहपुर, गुजरौड़ा, लामाचौड़, भरतपुर, कबडालपुर, कठघरिया, नंदपुर, पनियाली, हिम्मतपुर तल्ला, मल्ला, भगवानपुर तल्ला, मल्ला. ऊंचापुल, ब्लाक, बमौरी, बिठौरिया, लालडांठ, पीलीकोठी, नारायण नगर, कोहली कालोनी।
विज्ञापन

जलसंस्थान के सहायक अभियंता नीरज तिवारी ने कहा कि गौला बैराज से सुबह सात बजे पानी की सप्लाई बंद हो गई। ट्रीटमेंट प्लांट में पानी नहीं होने से सुबह सप्लाई नहीं हो पाई। दोपहर एक बजे बाद प्लांट को पानी मिला है। तीन चार घंटे प्लांट को भरने में लगते हैं। रात में बारिश नहीं हुई तो रविवार सुबह ही पेयजल आपूर्ति सामान्य हो पाएगी।
हिम्मतपुर मल्ला में नलकूप की मोटर फुंकी
हल्द्वानी। हिम्मतपुर मल्ला स्थित नलकूप की मोटर फुंक गई है। इससे 20 कालोनियों में पेयजल किल्लत से लोग परेशान हैं। इन इलाकों में आज टैंकरों से भी पानी वितरित नहीं हुआ। जलसंस्थान के जेई एमसी सती और पंकज उपाध्याय ने बताया कि नलकूप की लिफ्टिंग की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें