फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल का शुभारंभ किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुलाधिपति और राज्यपाल डॉ. बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार को राजभवन में कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से नए शैक्षिक सत्र के लिए बनाए ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल का शुभारंभ किया। उन्होंने विवि के ईआरपी सॉफ्टवेयर सिस्टम का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन

राज्यपाल डॉ. मौर्य ने कहा कि विवि ने नए शैक्षिक सत्र के लिए ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल शुरू करने के साथ ही अकादमिक और प्रशासनिक गतिविधियों में बेहतरी के लिए ईआरपी सॉफ्टवेयर सिस्टम को डेवलप किया है। कुलपति प्रो. एनके जोशी ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से विवि की उपलब्धियों की जानकारी दी। कहा कि विवि की ओर से नवनिर्मित ईआरपी सॉफ्टवेयर सिस्टम से प्रवेश प्रक्रिया, प्रवेश वरीयता सूची, शुल्क जमा एवं वापसी, मूल शैक्षिक उपाधिपत्र की प्राप्ति, छात्रों की प्रतिक्रियाएं-शिकायतें, सूचना का अधिकार संबंधी आवदेन, वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन, परीक्षा परिणाम और संबद्धता प्राप्ति को लेकर आवेदन कार्य वर्तमान में ऑनलाइन किए जा रहे हैं।
इधर राज्यपाल ने नेशनल इंस्टीटूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क में स्थान बनाने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रयास के लिए विवि की सराहना की। कहा विवि की ओर से प्लेसमेंट एंड कॉउंसलिंग सेल का पुनर्गठन करते हुए छात्रहित में इनोवेशन एंड इन्क्यूवेशन सेंटर तथा कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन सेंटर की स्थापना किए जाने से छात्रों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें