फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार का जोर टर्नल व मैकेनिकल पार्किंग की ओर...

विज्ञापन
मुक्तेश्वर में विकास कार्यों का निरीक्षण कर जानकारी लेते मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू। संवाद - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल पहुंचे मुख्य सचिव एसएस संधू ने कहा कि हिल स्टेशनों में जगह की कमी के चलते पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जाम व पार्किंग की समस्या से जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही टर्नल पार्किंग और मैकेनिकल पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए कवायद शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

रविवार को नैनीताल के एटीआई पहुंचे मुख्य सचिव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद एकेडमी के निदेशक और कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मुख्य सचिव संधू को पुच्छ गुच्छ देकर स्वागत किया। संधू ने पत्रकार वार्ता में कहा कि टर्नल पार्किंग निर्माण में किसी प्रकार से पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचता। आने वाले कुछ वर्षों के भीतर उत्तराखंड के सभी स्थानों पर टर्नल पार्किंग समेत मैकेनिकल पार्किंग का निर्माण किया जाएगा।
मुख्य सचिव एसएस संधू ने कहा उत्तराखंड के पर्वतीय पर्यटन क्षेत्रों में स्थानों की कमी है जिसके चलते नई पार्किंग बनाना संभव नहीं है। स्थान की कमी व आए दिन जाम की स्थिति को देखते हुए सरकार की ओर से उत्तराखंड के पहाड़ी पर्यटक स्थलों पर टर्नल पार्किंग निर्माण का काम किया जाएगा। टर्नल पार्किंग निर्माण को लेकर टीएचडीसी, रेलवे विकास निगम समेत करीब चार से पांच संस्थाएं काम कर रही हैं। जल्द टर्नल पार्किंग निर्माण के लिए डीपीआर बनकर तैयार हो जाएगी। इसके अतिरिक्त जिन पर्यटक स्थलों पर स्थान बेहद कम है वहां मैकेनिकल पार्किंग का निर्माण भी किया जाएगा। संधू ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा आईटीआई परिसर में नगर विकास कार्यालय खोला जा रहा है जहां स्थानीय लोग अपनी समस्याओं की शिकायत कर सकते हैं। साथ ही समस्याओं के निस्तारण के लिए भी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल, एसडीएम प्रतीक जैन, तहसीलदार नवाजिश खलीक, सीओ सिटी संदीप नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मैकेनिकल पार्किंग : मैकेनिकल पार्किंग बहुमंजिला होती है। इमें स्टील की रस्सी और प्लेट के सहारे बनाया जाता है। इसे इनडोर और आउटडोर दोनों तरह से बनाया जा सकता है। इसमें पार्किंग का विस्तार कई गुना तक हो सकता है।
=====
टर्नल पार्किंग: टर्नल पार्किंग भूमिगत होती है। सुविधा के अनुसार किसी भी स्थान पर टर्नल पार्किंग बनाई जा सकती है।
-=-----------------=-
सीएस बोले, मुक्तेश्वर में पर्यटन की अपार संभावनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
भवाली/मुक्तेश्वर (नैनीताल)। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने रविवार को जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ मुक्तेश्वर का भ्रमण कर क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मुक्तेश्वर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और मुक्तेश्वर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है।
मुख्य सचिव ने क्षेत्र में स्थित चीज फैक्टरी का निरीक्षण किया। फैक्टरी मालिक वीरेंद्र चौहान ने मुख्य सचिव को चीज की विशेषता, गुणवत्ता और स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने समेत अन्य जानकारियां दी। दीयो दी ऑर्गेनिक विलेज रिजॉर्ट मुक्तेश्वर के संचालक प्रवीण शर्मा ने मुख्य सचिव को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल, एडीएम अशोक कुमार जोशी, एसडीएम प्रतीक जैन, एसडीएम योगेश मेहरा, तहसीलदार तान्या रजवार, जिला पर्यटन अधिकारी विजेंद्र पांडे, नागेंद्र अग्रवाल, विक्रम सुदर्शन शाही, दीपक, प्रवीण शर्मा, गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें