फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बहाली पर मनाई दिवाली

Thu, 21 Apr 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
कांग्रेस का जश्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उच्च न्यायालय के निर्णय के बाद प्रदेश सरकार की बहाली पर गदगद कांग्रेसियों ने दिवाली मनाई। कांग्रेसियों ने वित्त मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश के घर के बाहर आतिशबाजी की और स्वराज आश्रम में मिठाई बांटी। बनभूलपुरा में जीत का जश्न जुलूस निकालकर मनाया गया। 
विज्ञापन


उच्च न्यायालय का निर्णय आने के बाद कांग्रेसियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। सभी ने एक-दूसरे को फोन और व्हाट्स एप पर बधाई देनी शुरू कर दी। स्वराज आश्रम में लोकतंत्र की रक्षा के लिए उच्च न्यायालय के फैसले को एतिहासिक करार दिया।

मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कैबिनेट के सभी सदस्यों और विधायकों को बधाई दी। कांग्रेसियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। देर शाम बनभूलपुरा में सुमित हृदयेश और हाजी सुहेल सिद्दीकी के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, शहर अध्यक्ष हरीश मेहता, खजान पांडे, कृपाल सिंह मेहरा, शराफत अली खान, मोहम्मद गुफरान, अब्दुल वफा, सालिम सिद्दीकी, भोला दत्त भट्ट, कृपाल सिंह मेहरा, तसलीम सैफी, रिजवान हुसैन, रोशन जहां, आरिफ अंसारी, मो. नबी, पीयूष सागर आगरी, मोहन गिरी गोस्वामी, महेशानंद, परमजीत सिंह संटी, केदार पलड़िया आदि थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें