फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल पुराना मामला: विधायक बंशीधर भगत के बेटे को बेची सरकारी जमीन, पांच भाइयों के खिलाफ FIR दर्ज

Sat, 18 Apr 2026 10:26 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

 विधायक बंशीधर भगत के बेटे विकास भगत से जमीन खरीद-फरोख्त में कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच भाइयों ने सरकारी जमीन को अपने खेत में शामिल कर बेच दिया। पुलिस ने जांच के बाद पांचों आरोपियों के एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी। कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत के बेटे विकास भगत को पांच भाइयों ने सरकारी जमीन बेच दी। विक्रेताओं ने सरकारी जमीन को अपने खेत के रकबे में शामिल किया था। जमीन की खरीद- फरोख्त 14 साल पहले हुई थी। आठ साल पहले मामला तब चर्चा में आया जब भगत ने इस जमीन को किसी और को बेच दिया था। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद अब इस मामले में पांचों भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

विकास भगत ने 19 जुलाई 2025 को मुखानी थाने में दी तहरीर में कहा कि उन्होंने 30 मार्च 2012 को नवीन चंद्र, खीमानंद, मोहन चंद्र, कैलाश चंद्र व उमेश चंद्र पुत्रगण नारायण दत्त निवासी ग्राम नंदपुर कठघरिया से 6691.19 वर्ग फुट जमीन खरीदी थी। वर्ष 2019 में भगत ने यह जमीन किसी और को बेच दी।

इसके कुछ समय बाद इस बात का खुलासा हुआ कि भगत की ओर से तीसरी पार्टी को बेची गई जमीन पर सड़क और गूल की भूमि भी शामिल है। मामला प्रशासन तक पहुंचा तो 17 मार्च 2020 को एडीएम ने एसडीएम हल्द्वानी को मामले की जांच कर रिपोर्ट तलब की।
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
गूल तोड़कर अपनी जमीन में मिलाई
जांच में पता चला कि कैलाश और खीमानंद पांडे ने गूल को जबरन क्षतिग्रस्त कर अपनी जमीन के रकबे में मिला लिया था और अपनी भूमिधरी जमीन के साथ गूल की भूमि भी बेच दी थी। तब उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सिंचाई विभाग और प्रशासन ने इस जमीन को कब्जे में ले लिया। जमीन कब्जे में लेने के बाद क्रेता और विक्रेता के बीच इस भूमि के एवज में अन्यत्र भूमि देने पर सहमति बनी लेकिन कई साल बीतने के बाद भी पांच भाइयों ने भगत को अन्यत्र भूमि उपलब्ध नहीं कराई।

पुलिस को मामले में तहरीर मिली थी। जांच के बाद धोखाधड़ी की बात सामने आने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।-अमित कुमार सैनी, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें