फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से लड़ने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार: सीएम

विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता करते सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
हल्द्वानी। सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कोरोना से बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सोमवार को हल्द्वानी पहुंचे। सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेने के बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार ने बाहरी राज्यों में फंसे प्रदेश के लोगों को वापस लाने का निर्णय लिया था जिस पर सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या अपेछित थी जिसके चलते बचाव के लिए लॉकडाउन की अवधि में ही सरकार ने पूरी तैयारी करते हुए 500 डॉक्टरों के साथ ही पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की। सभी जिलों में वेंटिलेटर भी पहुंचाए गए। उन्होंने बाहरी प्रान्तों से आने वाले लोगों से क्वारन्टीन के नियमों का पालन करने की अपील की। कहा इस लड़ाई में ग्राम प्रधानों का काम भी सराहनीय है। अपवाद कहीं भी हो सकते है लेकिन वर्तमान में 90 प्रतिशत लोग अपनी जिम्मेदारी समझ रहे हैं और उसे निभा भी रहे हैं। पहाड़ में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीएम रावत ने कहा कि राज्य सरकार की कोशिश है कि अल्मोड़ा जिले में भी कोरोना जांच की सुविधा लोगों को मिले इसके लिए सरकार जल्द कवायद शुरू कर सकती है। सीएम का कहना था कि सरकार ने कोरोना वरियर्स का सुरक्षा बीमा नहीं कराया है लेकिन अगर कोई भी जनहानि होती है तो राज्य सरकार कोरोना वरियर्स के परिवार को सीएम राहत कोष से 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें