फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से चोरी छिपे आए लोगों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। क्वारंटीन होने के डर से चोरी छिपे दिल्ली से सात लोग रामनगर पहुंचे और चुपचाप अपने घरों में रहने लगे। पुलिस को भनक लगी तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी के क्वारंटीन किया। गर्जिया चौकी प्रभारी मनोज नयाल ने बताया कि दिल्ली रेड जोन से छह लोग ढिकुली पहुंचे थे। परिवार पैतृक गांव सुंदरखाल में आकर जानबूझकर उपेक्षा पूर्ण तरीके से रह रहा था। सभी चोरी छिपे रामनगर पहुंचे थे और पुलिस को अपने आने की सूचना नहीं दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 188, 269, 270 और 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत मुकदमा दर्ज किया। वहीं चौकी प्रभारी पीरुमदारा कविंद्र शर्मा ने बताया कि शिवपुर बैलजूड़ी निवासी एक व्यक्ति भी दिल्ली से चोरी छिपे पहुंचा था। उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरी ओर मालधन चौकी प्रभारी अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि तुमडिया डाम नंबर 1 में 17 मई को तीन लोगों को होम क्वारंटीन किया गया था। रविवार को चेकिंग की तो वे घर पर मौजूद नहीं थे। पूछताछ से पता चला कि सभी मजदूरी करने बाहर गए थे। इसके चलते सभी पर मुकदमा किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें