भवाली (नैनीताल)। कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में शुक्रवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक सरिता आर्या को ज्ञापन सौंपकर अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच सरकार से कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी नेताओं का नाम आ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के वीआईपी नेताओं के नाम आने के बाद से प्रदेश की जनता में आक्रोश है। लोग मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच कराने चाहते हैं। उन्होंने कहा अगर सीबीआई जांच नहीं कराई गई तो कांग्रेस जनता के साथ सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी। इस दौरान धनी दुम्का, जया कपिल, माया पंत, निशा बिष्ट, अंजू चौधरी, ममता बिष्ट, शोभा आर्या, गीता, ममता पांडे आदि मौजूद रहे।