फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार और संगठन की डोर मजबूत करने की कवायद

Tue, 08 Aug 2017 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। 
विज्ञापन
राजनी‌ति - फोटो : demo
विज्ञापन
क्षेत्र के दौरे पर आए उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने रक्षाबंधन पर सरकार और भाजपा संगठन के रिश्तों को भी मजबूत किया। सोमवार को धन सिंह भाजपा नेताओं के साथ कालाढूंगी विधायक और पूर्व मंत्री बंशीधर भगत के घर भी पहुंचे। भगत ने क्षेत्र की समस्याओं को मंत्री के सामने रखा और मंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर भाजपा की महिला कार्यकर्ता प्रेमा जोशी ने कालाढूंगी विधायक और पूर्व मंत्री बंशीधर भगत को राखी बांधी। इस बीच उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के घर पहुंचे। संगठन नेताओं के मुताबिक उच्च शिक्षा मंत्री के शहर के दौरे के कार्यक्रम में ही विधायक से मिलना तय किया गया था।

चार बार के विधायक और पूर्व में भाजपा सरकार में ही मंत्री रह चुके बंशीधर भगत इस बार कैबिनेट बर्थ पाने से रह गए हैं। भगत ने उच्च शिक्षा मंत्री के सामने क्षेत्र की समस्याएं भी रखीं। धन सिंह ने बंशीधर भगत केआवास पर पहुंचे संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी भी दी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, हल्द्वानी-काठगोदाम निगम मेयर जोगेंद्र रौतेला सहित भाजपा संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुबोध से नहीं मिला दिल

संगठन और प्रदेश सरकार के कांग्रेस छोड़ कर आए मंत्रियों के रिश्तों की डोर अभी पूरी तरह से मजबूत नहीं हो पाई है। रविवार को कृषि मंत्री और नरेंद्र नगर विधायक सुबोध उनियाल भी हल्द्वानी में थे। सुबोध ने ाहर में जिस कार्यक्रम में शिरकत की, उसमें भाजपा संगठन के पदाधिकारी न के बराबर मौजूद थे। संगठन की शिकायत यह भी रही कि मंत्री के कार्यक्रम की जानकारी उन्हें दी ही नहीं गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें