फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: तीन सरकारी महकमों के बीच फंसी यह सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
- जनता पूछ रही कब मिलेगी गड्ढों से निजात
विज्ञापन

हल्द्वानी। हर दिन हजारों सवारियों से गुलजार रहने वाले हल्द्वानी बस अड्डे के अंदर की सड़क पर बने गहरे गड्ढे अब मुसाफिरों को तकलीफ देने लगे हैं। आए दिन यहां लोग गिर रहे हैं, तो ऑटो, रिक्शा वाले जाने में हिचक रहे हैं। मगर इन गड्ढों को भरने की जिम्मेदारी लेने को कोई तैयार नहीं है।

परिवहन विभाग, नगर निगम और लोनिवि सड़क को एक-दूसरे की बता रहे हैं, इससे तीनों विभागों के बीच अटकी सड़क नहीं बन पा रही है। इससे अब यह सवाल भी खड़ा होने लगा है कि यह सड़क आखिर है किसकी और कौन गड्ढे भरेगा।
विज्ञापन

हल्द्वानी बस अड्डे के अंदर से गुजर रही सड़क पर बने गहरे गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। मगर एक साल बीतने के बाद भी सड़क के गड्ढे भरे नहीं जा सके हैं। दरअसल नैनीताल रोड से केएमओयू बस अड्डे के बीच की सड़क पर वाहनों के दबाव के चलते गड्ढे बन गए हैं।

कई यात्री रिक्शा, ऑटो में सामान लेकर पहुंचते हैं। मगर गड्ढे की वजह से इनके पलटने का डर बना रहता है। इसे देखते हुए बस अड्डे के प्रबंधन ने कई बार नगर निगम और लोनिवि को पत्र लिखकर गड्ढों को भरवाने का अनुरोध भी किया। मगर कोई भी विभाग सड़क के गड्ढे भरने को तैयार नहीं है।


कोट
परिवहन निगम की ओर से नगर निगम और लोनिवि को कई बार पत्र लिखकर सड़क के गड्डे भरने का अनुरोध किया जा चुका है। मगर दोनों ही विभाग सड़क अपनी नहीं बताते हैं जबकि पोस्टऑफिस, टेलीफोन एक्सचेंज जाने का रास्ता भी यहीं से है। केएमओयू की बसें भी यहां से चलती हैं। -सुरेंद्र बिष्ट, एआरएम, हल्द्वानी डिपो।
विज्ञापन




बस अड्डे की सड़क हमारी नहीं है, यह रोडवेज की अपनी संपत्ति है। नैनीताल रोड से लेकर केएमओयू बस स्टैंड तक की सड़क परिवहन निगम के अंतर्गत आती है। -गणेश भट्ट, सहायक नगर आयुक्त।


बस अड्डे के अंदर से गुजरने वाली सड़क लोनिवि की नहीं है। यह सड़क या तो नगर निगम या फिर परिवहन निगम की ही होगी। -अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें