फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: श्री गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराजे

Thu, 23 Oct 2025 02:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
लटूरिया बाबा आश्रम में गोवर्धन पूजन करते श्रद्धालु।    संवाद
विज्ञापन
हल्द्वानी। दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजन हुआ। घरों में भगवान गिरिराज की पूजा कर उन्हें कई प्रकार के भोग चढ़ाए गए। श्री लटूरिया महाराज आश्रम स्थित राधा कृष्ण मंदिर में गोबर से गिरिराज बनाए गए। वेद मंत्रों के साथ षोडशोचार पूजन हुआ। भक्तों ने श्री गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराजे रह्यो भजन गाया। कार्यक्रम में डॉ. एससी अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, विपिन गुप्ता, प्रेम गुप्ता, विनय विरमानी आदि मौजूद रहे। प्राचीन राम मंदिर में भी गोवर्धन पूजा और अन्नकूट भंडारे का आयोजन हुआ। सुबह ठाकुर जी का अभिषेक और भव्य शृंंगार किया गया। पंडित विवेक शर्मा ने बताया की सायं गोबर से गिरिराज जी की छवि बनाकर उनका पूजन और दीपोत्सव किया गया। इसके बाद अन्नकूट भंडारा और प्रसाद वितरण हुआ।
विज्ञापन


भैया दूज पर्व आज, सर्वार्थसिद्धि और आयुष्मान योग

हल्द्वानी। दीपोत्सव के अंतिम पर्व के रूप में बृहस्पतिवार को उदयातिथि में भैया दूज हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। द्वितीया तिथि 22 अक्तूबर को रात 8.17 बजे से शुरू होकर 23 अक्तूबर की रात 10.47 बजे तक विद्यमान रहेगी। ज्योतिष अशोक वार्ष्णेय ने बताया इस दिन कई स्थानों पर चित्रगुप्त पूजा भी की जाती है। इस वर्ष भैया दूज पर सर्वार्थसिद्धि, आयुष्मान, शिववास, बुधादित्य योग, विशाखा नक्षत्र, गुरु कर्क राशि और चंद्रमा वृश्चिक राशि में होने से भाई -बहनों के रिश्तों में भावनात्मक स्थिरता और सुरक्षा का भाव मजबूती आएगी।

बहन के घर जाने की परंपरा
ज्योतिष त्रिभुवन उप्रेती ने बताया इस वर्ष यम द्वितीया के त्योहार के दिन विशाखा नक्षत्र के शुभ नक्षत्र एवं आयुष्मान योग के शुभ योग में पूजन का अति शुभ है। इस दिन कोई भद्रा या विघ्नकारी योग नहीं है। भाई को इस दिन बहन के घर जरूर जाना चाहिए। कहा गया है कि भगवान यमराज भी अपने व्यस्त कार्य से समय निकाल कर अपनी बहन यमुना के घर गए थे जो परंपरा अनुसार चला आया है। इस दिन कृषि कार्य से जुड़े बैलों की पूजा अर्चना भी की जाती है
विज्ञापन



भाईदूज के लिए तैयार किए च्यूड़े
भीमताल/पतलोट(नैनीताल)। ओखलकांडा, भीमताल, बेतालघाट और धारी ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में बृहस्पतिवार को होने वाले भाईदूज के पर्व के लिए ग्रामीणों ने ने ओखली में धान कूटकर च्यूड़े तैयार किए। ओखलकांडा के टांडा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान मदन परगांई ने बताया कि भाईदूज पर बहनों की ओर से अपने भाइयों को च्यूड़े पूजने की परंपरा है। उन्होंने कहा कि बुधवार को ग्रामीणों ने ओखली में धान कूटकर च्यूड़े तैयार किए। परगांई ने कहा कि पहाड़ में च्यूड़े ओखली में ही तैयार करने की परंपरा चले आ रही है। इधर भीमताल, गरमपानी, बेतालघाट, धारी, पहाड़पानी, रामगढ़ क्षेत्र में भी ग्रामीणों ने च्यूड़े तैयार किए गए। वहीं बुधवार को गोवर्धन पूजा पर लोगों ने गौ माता की पूजा अर्चना की। संवाद

लटूरिया बाबा आश्रम में गोवर्धन पूजन करते श्रद्धालु।    संवाद

लटूरिया बाबा आश्रम में गोवर्धन पूजन करते श्रद्धालु।    संवाद

लटूरिया बाबा आश्रम में गोवर्धन पूजन करते श्रद्धालु।    संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें