फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हरितालिका तीज के रंग में रंगा गोरखा समाज

Tue, 15 Sep 2026 02:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
गोरखा सेवा समिति द्वारा आयोजित हरतालिका तीज महोत्सव में रंगारंग प्रस्तुति देते कलाकार।   संवाद
विज्ञापन
हल्द्वानी।
विज्ञापन

गोरखा सेवा समिति ने शीशमहल स्थित बैंक्वेट हॉल में हरितालिका तीज महोत्सव मनाया जिसमें महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। पारंपरिक वेशभूषा में सजीं महिलाओं ने तीज के गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गोरखा समाज की समृद्ध लोक परंपराओं को जीवंत कर दिया।
महिलाओं ने तीज पर्व से जुड़े गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना और समाज में आपसी प्रेम व एकजुटता को मजबूत करना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट रहे। विशिष्ट अतिथियों में दर्जा राज्यमंत्री रेनू अधिकारी, पूर्व महापौर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, पूर्व भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक रावत, गोरखा कल्याण परिषद कार्यकारिणी सदस्य भीम सिंह राणा और गोरखा प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक श्याम शाही सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर गोरखा सेवा समिति अध्यक्ष गौरव सेनानी नरेंद्र थापा, महासचिव कोमल थापा, उपसचिव आशा शाही, उपाध्यक्ष विनोद थापा एवं शैली थापा, प्रकाश शाही, बसंती तमांग समेत समिति के पदाधिकारी, सदस्य और गोरखा समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोरखा सेवा समिति द्वारा आयोजित हरतालिका तीज महोत्सव में रंगारंग प्रस्तुति देते कलाकार।   संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें