फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Crime: कॉर्बेट घूमने आए पर्यटक की कार का शीशा तोड़ा...लैपटॉप, हैंडबैग समेत नकदी चोरी; केस दर्ज

Sat, 17 Feb 2024 03:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Ramnagar News: कॉर्बेट पार्क में जंगल सफारी के लिए पहुंचे हिमाचल के पर्यटक की कार का चोरों ने शीशा तोड़ दिया। वह कारसे लैपटॉप और हैंडबैग भी लग गए। पर्यटक ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
 
विज्ञापन
रामनगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉर्बेट पार्क में जंगल सफारी के लिए पहुंचे हिमाचल के पर्यटक की कार का चोरों ने शीशा तोड़ दिया। वह कार से लैपटॉप और हैंडबैग भी लग गए। पर्यटक ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि हिमाचल के जिले के सोलन के रहने वाले वासू आहूजा पुत्र राजीव आहूजा ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि नौ फरवरी को वह कॉर्बेट पार्क के ढिकाला में जंगल सफारी को आए थे। कार को धनगढ़ी गेट के पास पार्किंग में खड़ा किया गया था। जब वह जंगल सफारी करके लौटे तब देखा कि कार का पिछला शीशा टूटा हुआ था।

ये पढ़ें- महिला को खा गया बाघ: लकड़ी बीनने गई कला को खींचकर घने जंगल में ले गया आदमखोर, शव की तलाश में सर्च ऑपरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन


 कार में बहन का लैपटॉप, मां का हैंडबैग चोरी हुआ था। हैंडबैग में बीस हजार रुपये, अंगूठी, कान के टॉपस थे। तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें